Junk dealer arrested in Sonbhadra | सोनभद्र में कबाड़ व्यवसायी गिरफ्तार: भाजपा मंडल मंत्री को जाने से मारने की धमकी देने का आरोप – Sonbhadra News

सोनभद्र में भाजपा मंडल मंत्री नितेश कुमार सिंह को फोन पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देना कबाड़ व्यवसायी सत्यांश शेखर मिश्रा को महंगा पड़ गया। नितेश कुमार सिंह की शिकायत पर अनपरा पुलिस ने आरोपी सत्यांश शेखर मिश्रा को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दि
.
पीड़ित भाजपा मंडल मंत्री नितेश कुमार सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि 10 अक्तूबर की रात को आरोपी, जो कि अनपरा थाने का हिस्ट्रीशीटर है, ने फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।
पहले भी हो चुका था समझौता
नितेश कुमार सिंह ने बताया कि 11 अक्तूबर को उन्होंने इस घटना की शिकायत थाने में की थी, लेकिन स्थानीय लोगों के समझाने-बुझाने पर समझौता हो गया था। इसके बावजूद, 12 अक्तूबर की रात को आरोपी ने दोबारा परेशान करना शुरू कर दिया।
काली स्कॉर्पियो से पीछा करने का आरोप
पीड़ित का आरोप है कि 12 अक्तूबर की रात को सत्यांश शेखर मिश्रा ने काली स्कॉर्पियो गाड़ी से उनका पीछा किया, जिससे उन्हें अपनी जान का खतरा महसूस हुआ और उन्होंने जान बचाकर भागने की कोशिश की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी एक आदतन अपराधी है और उसके इशारे पर उसके गुर्गे लगातार धमकी दे रहे हैं।
परिवार भयभीत, पुलिस ने किया गंभीरता से मामला दर्ज
नितेश कुमार सिंह ने अपनी तहरीर में कहा कि आरोपी द्वारा हत्या की साजिश भी रची जा सकती है, क्योंकि वह अक्सर अपने गुर्गों के माध्यम से धमकियां देता रहता है। इस घटना से पीड़ित और उनका परिवार काफी भयभीत हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।