उत्तर प्रदेश

After killing her husband, she slept beside him all night | पति को मारकर रातभर बगल में सोती रही: मुरादाबाद में पति शराब पीकर पीट रहा था..पत्नी ने उसी के गमछे से गला घोंट दिया – Moradabad News

हत्यारोपी पत्नी बेबी पुलिस हिरासत में।

मुरादाबाद में एक महिला अपने पति की हत्या करने के बाद रातभर उसकी लाश के बगल में सोती रही। सुबह उठकर पति की मौत पर खूब रोना चिल्लाना भी किया। लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे उसकी सारी नौटंकी धरी रह गई।

.

पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने बताया कि पति शराब पीकर रात में मारपीट कर रहा था। वो आए दिन ऐसा ही करता था। बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसी के गमछे से उसका गला घोंट दिया। हालांकि महिला ने कहा कि उसका इरादा पति को जान से मारने का नहीं था। वो सिर्फ अपना बचाव करना चाहती थी। लेकिन गमछा जोर से कस गया और पति की मौत हो गई। पुलिस महिला को पति की गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

घटना मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र में मथाना गांव की है। यहां रहने वाले राजू उर्फ राजवीर (40 साल) की लाश मंगलवार सुबह उसी के घर में मिली थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो उसमें गला घोंटकर उसकी हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। घटना के बाद से ही पुलिस को राजू की पत्नी बेबी पर शक था। घटना के बाद उसने पुलिस को बताया था कि उसे नहीं पता कि उसके पति की कैसे मौत हुई और उसे किसने मारा है। उसने पुलिस को बताया था कि वो रातभर पति के बगल की चारपाई पर बच्चों के साथ सो रही थी। मंगलवार सुबह उसकी आंख खुली तो देखा पति देर तक बिस्तर पर सोया था। बेबी ने पुलिस को बताया था कि उसने पति को जगाने के लिए आवाज दी लेकिन उसने अनसुना कर दिया। इस पर उसने उसे हिलाया ढुलाया तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी। बेबी के रोने चिल्लाने की आवाज पर ही पड़ोसी और बाकी परिजन मौके पर पहुंचे थे। घटना के बाद फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य इकट्‌ठा किए थे। पुलिस ने बेबी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने पति की हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने गुरुवार को उसे जेल भेज दिया।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button