Maharashtra police arrested scam accused from Mathura | महाराष्ट्र पुलिस ने मथुरा से किया घोटाले का आरोपी: वृंदावन में साधु के भेष में रह रहा था छिपकर,300 करोड़ रुपए से ज्यादा घोटाले का है आरोप – Mathura News

यह तस्वीर बब्बन शिंदे की गिरफ्तारी के समय की बताई जा रही है,इसी भेष को रखकर बब्बन शिंदे पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था
महाराष्ट्र के बीड जिले की पुलिस ने मथुरा में दबिश दे कर 300 करोड़ रुपए के घोटाले के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वृंदावन के एक नामचीन मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का भक्त बनकर रह रहा था। इस मामले में मथुरा पुलिस किसी भी तरह
.
मल्टी स्टेट में 300 करोड़ रुपए के घोटाला का आरोप
महाराष्ट्र के बीड जिले की पुलिस ने बब्बन शिंदे को गिरफ्तार किया है। मल्टी स्टेट में 300 करोड़ रुपए का घोटाला कर फरार चल रहे बब्बन शिंदे को महाराष्ट्र पुलिस ने मथुरा के वृंदावन से गिरफ्तार किया। बब्बन शिंदे यहां साधु का भेष रखकर पुलिस से छिपकर रह रहा था। बब्बन पर बीड जिले के अलावा महाराष्ट्र के अन्य जिले में भी केस दर्ज हैं।
बब्बन शिंदे पर मल्टी स्टेट में घोटाला का आरोप है
एक साल से खेल रहा था पुलिस से आंख मिचौली का खेल
मल्टी स्टेट में 300 करोड़ रुपए का घोटाला करने के बाद बब्बन शिंदे महाराष्ट्र से फरार चल रहा था। बब्बन शिंदे पुलिस से एक साल से आंख मिचौली खेल रहा था। वह कभी दिल्ली,कभी नेपाल तो कभी असम और उड़ीसा गया। बब्बन बताया जा रहा है कुछ महीने पहले वृंदावन आया और साधु का भेष रखकर एक नामचीन मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का भक्त बन कर रह रहा था।

बब्बन मथुरा के वृंदावन में साधु भेष में रहकर पुलिस से छिप रहा था
क्राइम ब्रांच ने पकड़ा
बब्बन शिंदे को पकड़ने के लिए बीड पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की। इसके बाद क्राइम ब्रांच की एक टीम वृंदावन पहुंची। 24 सितंबर को वृंदावन पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने बब्बन की लोकेशन पता करने के बाद उसे ट्रेस किया। इसके बाद 25 सितंबर को उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। इस मामले में मथुरा पुलिस से जानकारी करने का प्रयास किया तो उन्होंने किसी प्रकार की जानकारी होने से इंकार कर दिया। हालांकि सूत्र बताते हैं कि बीड पुलिस ने वृंदावन थाना में अपनी आमद दर्ज कराई वहां बताया कि उनको एक धारा 420 के आरोपी को पकड़ना है। जिसके बाद थाना वृंदावन से 2 सिपाही और एक दरोगा बीड पुलिस के साथ गए और बब्बन को गिरफ्तार कर लिया।

बीड पुलिस ने वृंदावन पुलिस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया