Expressed happiness on getting DA’s government order | डीए का शासनादेश होने पर जताई खुशी: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सीएम का जताया आभार – Lucknow News

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेता
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को देव दीपावली के अवसर पर बड़ी सौगात दी है। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने जुलाई 2024 से लागू होने वाले महंगाई भत्ते (डीए) का शासनादेश जारी कर दिया है। यह आदेश उन कर्मचारियों पर लागू होगा जिनका वेतन 1 ज
.
अब छठे वेतन आयोग के तहत वेतन पाने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 239% से बढ़ाकर 246% कर दिया गया है। इससे 7% की वृद्धि हुई है। वहीं पांचवें वेतन आयोग के तहत वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 443% से बढ़ाकर 455% कर दिया गया है।
किन्हें मिलेगा लाभ
यह लाभ प्राविधिक शिक्षण संस्थानों के कर्मचारी, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित और पूर्णकालिक कर्मचारियों को मिलेगा। कार्य प्रभारित कर्मचारी और वे कर्मचारी जो सातवें वेतन आयोग का विकल्प नहीं चुन सके हैं अथवा जिनका वेतन संशोधित नहीं हुआ है उन्हें मिलेगा।
महंगाई भत्ते का नकद भुगतान 1 नवंबर 2024 से किया जाएगा। 31 अक्टूबर 2024 तक का महंगाई भत्ता कर्मचारियों के सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) खातों में जमा किया जाएगा।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने जताया आभार
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने इस आदेश के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने महंगाई भत्ते में वृद्धि कर कर्मचारियों को कार्तिक स्नान और देव दीपावली का विशेष तोहफा दिया है।
संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण जी दुबे, कार्यवाहक अध्यक्ष निरंजन कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री अरुणा शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव वित्त का आभार व्यक्त किया।