उत्तर प्रदेश

Gang that kidnapped boys arrested | लड़कों को अगवा करने वाला गैंग गिरफ्तार: अलीगढ़ में युवाओं के साथ बनाते थे समलैंगिक संबंध, अश्लील वीडियो बनाकर मांगते थे रुपए – Aligarh News

पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

अलीगढ़ में लड़कों को अगवा करने और फिर उनके साथ जबरन समलैंगिक संबंध बनाने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। यह गैंग मोबाइल एप के जरिए लड़कों से दोस्ती करता था और फिर उन्हें अगवा कर लेता था। इसके बाद आरोपी लड़कों को बंद मकान में लेकर जाते थे।

.

आरोपी लड़कों को नग्न करके उनके साथ मारपीट करते थे और समलैंगिक संबंध बनाते थे। इतना ही नहीं आरोपी उनके अश्लील वीडियो भी बना लेते थे और फिर रुपए मांगते थे। आरोपियों ने कई युवाओं को अपना शिकार बनाया था। जिसकी शिकायत पुलिस को मिली थी। जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

बुलंदशहर के छात्र ने कराई थी FIR

अलीगढ़ में रहकर पढ़ाई करने वाले बुलंदशहर के एक छात्र ने सिविल लाइंस थाने में 9 नवंबर को एफआईआर कराई थी। पीड़ित ने बताया था कि वह बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद के एक गांव का रहने वाला है। अलीगढ़ में वह एक कालेज में 12वीं का छात्र है।

उसके साथ 7 नवंबर को घटना हुई थी। दो आरोपी जिनके नाम शाहरुख और हाफिज है, वह उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। आरोपी उसे जोहराबाग स्थित एक मकान में लेकर गए और उसके कपड़े उतार दिए। इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ समलैंगिक संबंध बनाने की कोशिश की और मारपीट की।

इसी दौरान दो आरोपी और वहां आ गए, जो उसके वीडियो बना रहे थे। आरोपियों ने वीडियो बना लिए और कहा कि 50 हजार रुपए दे। वरना वह उसे जान से मार देंगे और उसका वीडियो भी वायरल कर देंगे। जिसके बाद छात्र ने एटीएम से 12 हजार रुपए निकालकर आरोपियों को दिया था। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।

ऑनलाइन एप से करते थे दोस्ती

एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर मेडिकल चौकी इंचार्ज समीर अली की स्पेशल टीम जांच में लगाई थी। जिसके बाद उन्होंने आरोपियों को दबिश देते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने युवाओं को ब्लैकमेल करने वले गैंग के 4 सदस्य सगीर, हफीज, शाहरुख और जैकी को गिरफ्तार किया है। यह लोग शहर में कई युवाओं को अपना शिकार बना चुके हैं।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वह ग्लाइंडर नामक एप पर फेक प्रोफाइल बनाता था। जिसके बाद यह लोग भोलेभाले लड़कों को संबंध बनाने के नाम से बुलाते थे और फिर उन्हें ले जाकर मारपीट करते थे। उसके साथ समलैंगिक संबंध बनाते थे और अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। इसके बाद आरोपी रुपए ऐंठते थे। आरोपियों के पास से ठगी के रुपए भी बरामद किए गए हैं।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button