उत्तर प्रदेश

E-cart company employee fabricated a false story of robbery | ई-कार्ट कंपनी के कर्मचारी ने रची लूट की झूठी कहानी: ट्रेडिंग में पैसा हारा, कर्ज चुकाने के लिए बनाया प्लान; गिरफ्तार – Etawah News

इटावा में अपने ही जाल में फंसा ई-कार्ट कंपनी का कर्मचारी। खुद से फर्जी 2 लाख 29 हजार रुपए लूट की घटना का 5 घंटे में पुलिस ने खुलासा किया। कर्ज होने के चलते लूट की फर्जी सूचना पुलिस को दी थी। शाम 7 बजे पुलिस ने मामले का खुलासा किया। वहीं पैसा भी बरामद

.

कर्मचारी ने खुद के ऊपर कर्जा होने के चलते कूटरचित घटना रची थी। आरोपी ई कार्ट कंपनी में कार्य करने के अलावा फिनो पेमेंट बैंक के कैशियर का काम भी करता था। इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी थाने क्षेत्र के गुरु तेग बहादुर पुल पर लूट होने की घटना पुलिस को आरोपी को बताई थी। घटना का 5 घंटे में खुलासा किया। फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के गुरु तेग बहादुर ब्रिज पर सुबह 2 लाख 29 हजार रुपए की लूट की फर्जी कहानी बनाने वाला ई कार्ट कंपनी का एजेंट पुलिस ने पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

क्राइम ब्रांच समेत 3 टीमों को लगाया गया

सुबह पौने 9 बजे के आसपास ई कार्ट कंपनी का एजेंट राम मनोहर ने दो बाइक सवार लुटेरों की ओर से 2 लाख 29 हजार रुपए से भरे बैग को लूटने की जानकारी फ्रेंड्स कॉलोनी थाना पुलिस पहुंच कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर गहनता से जांच शुरू की। शहर में हुई लूट की घटना को लेकर इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, पुलिस उपाधीक्षक अमित कुमार सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। लूट की घटना को लेकर राम मनोहर से गहन पूछताछ की गई।

इससे फर्जी लूट की घटना से इटावा से लेकर लखनऊ तक पुलिस अमले में हड़कंप मच गया था। इसके बाद इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्राइम ब्रांच समेत 3 टीमों को लूट का खुलासा करने के लिए लगाया।

पुलिस को झूठी लूट की सूचना दी

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जिस व्यक्ति ने लूट की फर्जी सूचना दी थी। जो घटना स्थल बताया गया था। उसका निरीक्षण किया गया। आसपास लगे हुए एक-एक सीसीटीवी खंगाले गए। पुलिस टीम ने बड़ी मेहनत के बाद घटना खुलासा किया। साथ ही बताई गई रकम भी पुलिस ने बरामद की है। आरोपी कर्मचारी पर कार्रवाई कर को जेल भेजा दिया गया। घटना में इस्तेमाल मोटर साइकिल को सीज किया गया।

पुलिस पूछताछ में लूट की फर्जी कहानी बनाने वाले राम मनोहर ने बताया कि वह फिनों बैंक में काम करता है। ई-कार्ट से कैश ले जाने का काम करता है। 2 लाख 29 हजार लेकर बैंक जमा करने जा रहा था। उसने बैंक में न जाकर पुलिस को झूठी लूट की सूचना दे दी।

ट्रेडिंग पर पैसा हार गया

गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि यह सब मैंने इसलिए किया कि मैं ट्रेडिंग पर पैसा लगाता हूँ। मैं पैसे को हार गया था। इसी कारण से मेरे ऊपर कर्ज हो गया था। मुझे उधारी चुकानी थी। तभी मैंने योजना बनाकर षडयन्त्र के तहत पुलिस को यह सूचना दी थी।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button