Demand for Agra potatoes in India and abroad | देश-विदेश में आगरा के आलू की मांग: आगरा, अलीगढ़ और बरेली मंडल की रबी गोष्ठी में कृषि उत्पादन आयुक्त ने कहा, फसलों का ज्यादा मूल्य किसानों का मिले – Agra News
आगरा स्थित KNCC कन्वेंशन सेंटर में शनिवार को आगरा, अलीगढ़ और बरेली मंडल की कृषि उत्पादन गोष्ठी हुई।
.
कृषि उत्पादन आयुक्त मोनिका एस गर्ग ने कहा कि इन तीनों मंडलों में सबसे ज्यादा प्रगतिशील किसान हैं। आगरा में रबी की फसल में सबसे ज्यादा खास आलू है। जिसकी मांग देश-विदेशों में है। उत्पादों का रखें ध्यान उन्होंने किसानों से कहा कि आपको यह प्रयास करना है कि फसल का ज्यादा से ज्यादा मूल्य आपको मिले। जिससे आपकी आय में वृद्धि हो। इसके लिए अच्छी गुणवत्ता और विभिन्न किस्मों की फसल के साथ यह भी जानें कि उगाई गई फसलों से बाजार में कितने तरह के उत्पाद बनाये जा रहे हैं। सरकार चला रही योजनाएं फूड प्रोसेसिंग से संबंधित सरकार कई योजनाएं चला रही है। किसानों को सब्सिडी का लाभ भी दिया जा रहा है। इसके अलावा उन्नत कृषि, सिंचाई, जल संरक्षण तथा आधुनिक कृषि क्षेत्र में कई योजनाओं में किसानों को सब्सिडी से लाभान्वित किया जा रहा है। रिकाॅर्ड उत्पादन हुआ कृषि क्षेत्र में आगरा मंडल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने कहा कि पिछले सालों में रबी फसल में निर्धारित लक्ष्य से भी ज्यादा उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि हुई। विशेष रूप से आगरा मंडल में आलू-गेहूं में रिकॉर्ड उत्पादन हुआ। गोष्ठी में बरेली मंलडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, अलीगढ़ मंडलायुक्त चैत्रा, डीएम आगरा अरविंद मल्लप्पा बंगारी आदि मौजूद थे।