उत्तर प्रदेश

Leopard caught in a cage in Balrampur | बलरामपुर में तेंदुआ पिंजरे में कैद: 3 महीने से लोग दहशत में जी रहे थे, जनकपुर रेंज कार्यालय में रखा गया – Balrampur News

बलरामपुर के हलौरा गांव में 3 महीने से तेंदुए का आतंक जारी था, जो सोमवार को कम हो गया है। बीते तीन माह से क्षेत्र में तेदुआ भ्रमण कर हमला कर रहा था। जिसमें जानवर से लेकर मानव को शिकार बनाने की फिराक में था।

.

सोमवार को सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग के हलौरा गांव में लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया। हालांकि भीड़ को देख कर तेदुआ आक्रामक हो गया था, उसने पिंजरे में अपना सिर और पंजा मारा, जिसके चलते वह घायल हो गया। तेंदुआ के पकड़े जाने की खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम उसे जनकपुर रेंज आफिस में लेकर आई है। जहां पर उसे निगरानी में रखा गया है।

3 महीने से लोग दहशत में थे

बलरामपुर के हलौरा और उसके आसपास के गांवों में तेंदुआ बीते तीन माह से लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ था। क्षेत्र में भ्रमण कर रहा था जिसके चलते लोगों में भय व्याप्त था। मौका मिलने पर स्थानीय लोगों के साथ जानवरों पर हमला कर रहा था। जो सोमवार को जब ग्रामीण पिंजरे के पास पहुंचे तो वहां पर तेंदुआ भी पिंजरे में कैद नजर आया। यह देख वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। वन विभाग को जानकारी दी गई।

रेंजर अमरजीत प्रसाद का कहना है कि पिंजरे को दो भाग में बांटकर रखा जाता है। इसलिए बकरी को पंजा मारा था, लेकिन वह जिंदा है।

पिंजरे में पंजा मारकर खुद को किया घायल

उप प्रभागीय वनाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि हलौरा से तेंदुए को सुरक्षित जनकपुर रेंज कार्यालय पर लाकर रखा गया है। पकड़ा गया तेंदुआ मादा है, जिसकी उम्र लगभग 4 वर्ष होगी। तेंदुआ लोगों की भीड़ देखकर आक्रामक हो गया था, जिससे पिंजरे में अपना सिर व पंजा मार करके खुद को घायल कर लिया है। अभी उसका इलाज रेंज कार्यालय पर ही चलेगा।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button