उत्तर प्रदेश

No trace of prisoner Harpal who escaped from Central Jail | सेंट्रल जेल से फरार कैदी हरपाल का नहीं लगा सुराग: जेल के फार्म पर वार्डन खड़े थे, और कैदी घास बीन रहा था – Bareilly News

यह फरार कैदी हरपाल की फाइल फोटो है।

बरेली सेंट्रल जेल- 1 में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी गुरुवार को फरार हो गया। दूसरे दिन भी कैदी हरपाल का कोई सुराग नहीं लगा। बरेली पुलिस अब फरार कैदी की तलाश कर रही है। पुलिस की टीम में ही कैदी के घर पहुंची और परिवार जानकारी ली। लेकिन यह कैदी अपने गां

.

बरेली के खनी नवादा गांव का है कैदी हरपाल

जेल प्रशासन के अनुसार हरपाल (46 साल) खनी नवादा थाना फतेहगंज पूर्वी का रहने वाला है। मर्डर के मामले में बरेली सेंट्रल जेल- 1 में बंद था। कोर्ट से उम्रकैद की सजा हो चुकी है। गुरुवार को जेल के कर्मचारी कृषि कार्य के लिए जेल के फार्म पर लेकर गए थे, वहां से वह चकमा देकर फरार हो गया। जेल प्रशासन को सूचना दी। दूसरे कैदियों से भी पुलिस ने जानकारी ली है।

फार्म पर ट्रैक्टर से हो रही थी जुताई

सेंट्रल जेल के बाहर ही जेल का फार्म हाउस है। बृहस्पतिवार को जेल प्रशासन यहां खेत की जुताई करा रहा था। जहां जेल के वार्डन कुछ कैदियों को लेकर खेती के काम के लिए लेकर पहुंचे थे। जिसमें पता चला कि हरपाल घास को बीन रहा था, कुछ दूसरी पर जेल वार्डन खड़े थे। कैदी ट्रैक्टर पर भी बीच बीच में बैठ जाता था। उसके बाद वह फरार हो गया। जुलाई 2023 में मर्डर के मामले में हरपाल को उम्रकैद की सजा बुली थी।

जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

बरेली में सेंट्रल जेल- इज्जतनगर में है। जबकि सेंट्रल जेल- 2 देहात क्षेत्र के बिथरी में है। बरेली सेंट्रल जेल में प्रदेश के कई बड़े कुख्यात अपराधी बंद हैं। पूर्व में यहां प्रयागराज के माफिया अतीक अहमद व इसका भाई अशरफ भी बरेली सेंट्रल जेल में रह चुका है। 24 फरवरी 2023 को प्रयागराज में उमेशपाल की हत्या कर दी गई थी, इस हत्याकांड की पटकथा बरेली सेंट्रल जेल में ही रची गई थी। जिसके बाद जेल प्रशासन पर कार्रवाई हुई।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button