उत्तर प्रदेश

Mobile app launched for Chitrakoot Dham | चित्रकूट धाम के लिए मोबाइल एप लॉन्च: विश्व पटल पर लाने की कोशिश, पर्यटकों को मिलेगी पूरी जानकारी – Chitrakoot News

चित्रकूट में भगवान श्री राम के वनवास काल का महत्वपूर्ण स्थल चित्रकूट धाम अब विश्व पर्यटन के नक्शे पर अपनी एक नई पहचान बनाने जा रहा है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने इस ऐतिहासिक तीर्थस्थल को वैश्विक स्तर पर लाने और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनान

.

एप की विशेषताएं

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि यह एप पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत सहायक साबित होगा। एप में चित्रकूट के प्रमुख दर्शनीय स्थलों की जानकारी, उनके महत्व, दर्शन का समय और वहां तक पहुंचने के मार्ग जैसे सभी आवश्यक विवरण शामिल होंगे।

ठहरने और यात्रा की जानकारी

इस एप के माध्यम से पर्यटक जान सकेंगे कि कहां ठहर सकते हैं, किस माध्यम से पहुंच सकते हैं, और यात्रा के दौरान किन आवश्यक सेवाओं की आवश्यकता पड़ सकती है।

चित्रकूट टूरिज्म एप में रामघाट, कामदगिरि पर्वत, भरत मिलाप मंदिर, हनुमान धारा जैसे पवित्र स्थलों की जानकारी उपलब्ध है। साथ ही, महाकुंभ, चित्रकूट महोत्सव, रामनवमी, और राष्ट्रीय रामायण मेला जैसे प्रमुख आयोजनों की तिथियां और विशेष स्नान की जानकारी भी दी गई है।

यात्रा के सभी विकल्प

वायुमार्ग, रेलमार्ग या सड़क मार्ग— किसी भी माध्यम से यात्रा करने वाले पर्यटकों के लिए एप में चित्रकूट तक पहुंचने के सभी मार्गों की विस्तार से जानकारी दी गई है। इसके अलावा, विभिन्न ठहराव स्थलों की सूची के साथ बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध है।

डिजिटल सशक्तीकरण

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग का यह कदम न केवल पर्यटकों को डिजिटल रूप से सशक्त करेगा, बल्कि चित्रकूट को एक विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में उभरने में भी मदद करेगा। इस तरह के प्रयासों से आने वाले दिनों में चित्रकूट में पर्यटकों की संख्या में और वृद्धि होने की उम्मीद है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button