A young man died by drowning in a river in Hardoi | हरदोई में नदी में डूबकर युवक की मौत: चचिया सास के अंतिम संस्कार में गया था, 18 घंटे बाद मिला शव – Hardoi News

कड़ी मशक्कत के बाद युवक का शव बरामद किया गया।
हरदोई में एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। युवक चचिया सास के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वापस घर जाने के लिए नदी पार कर रहा था इसी दौरान वह डूब गया। लगभग 18 घंटे तक चली कवायद के बाद उसका शव कड़ी मशक्कत के बाद बरामद हो सका है। पुलिस ने शव कब्जे में
.
फर्रुखाबाद के अमृतपुर थाना क्षेत्र के गूजरपुर निवासी जीतेंद्र (35) की ससुराल सांडी थाना क्षेत्र के बखरिया गांव में है। उसकी चचिया सास का निधन हो गया था। इसके बाद वह बखरिया गांव गया था। देर शाम को गांव के पास से निकली नीलम नदी के किनारे अंतिम संस्कार के बाद वह घर जा रहा था। नीलम नदी पार कर उसे बिल्हौर कटरा मार्ग पर पहुंचना था।
युवक की तलाश में गोताखोर लगे रहे।
रात 10 बजे तक चला तलाशी अभियान नदी पार करते समय वह डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई तो रात 10 बजे तक तलाशी अभियान चला। इसके बाद सुबह फिर शव की तलाश के लिए गोताखोर लगाए गए। लगभग 18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसका शव बरामद हो सका है। घटना के बाद मृतक के परिवार ने कोहराम मच गया है। मृतक के परिवार में पत्नी रमना और एक पुत्र है। थानाध्यक्ष छोटेलाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।