उत्तर प्रदेश

State Women Commission member lodged FIR krishna nagar police station fake call | राज्य महिला आयोग की सदस्य ने दर्ज कराई FIR: मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव और डीएम बनकर अज्ञात कॉलर्स ने निजी जानकारी मांग कर की धोखाधड़ी – Lucknow News

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या से अज्ञात व्यक्तियों द्वारा डीएम, मुख्य सचिव और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव बनकर उनकी निजी जानकारी मांगी गई। इस मामले में डॉ. मौर्या ने आरोप लगाया कि विपक्षी तत्व उनकी छवि को धूमिल करने का प्र

.

घटना 9 सितंबर की है, जब कानपुर रोड स्थित एलडीए कॉलोनी की निवासी डॉ. प्रियंका मौर्या के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई।

कॉलर ने खुद को उन्नाव का जिलाधिकारी बताते हुए उनसे निजी जानकारी मांगी। इसके कुछ सप्ताह बाद, 30 सितंबर को, एक अन्य कॉल आई जिसमें कॉलर ने खुद को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव का पीए बताया और कहा कि उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाने वाली है, जिसके लिए उनकी व्यक्तिगत जानकारी की आवश्यकता है।

डॉ. मौर्या ने तुरंत मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मोबाइल नंबरों के आधार पर कृष्णानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button