Case registered in Lucknow in the suicide case of JEE student | लखनऊ में जेईई स्टूडेंट के सुसाइड मामले में केस दर्ज: पिता ने अज्ञात पर आत्महत्या के लिए उकसाने का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस – Lucknow News
लखनऊ में जेई छात्र की आत्महत्या के मामले में पिता ने अज्ञात पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि बेटा पढ़ने में काफी होनहार था। वो कभी ऐसा कदम नहीं उठा सकता है। उसको साजिश के तहत मजबूर किया गया है। हजरतगंज पुलिस ने पिता की
.
बता दें शनिवार को हजरतगंज स्थित कॉमर्स हाउस बिल्डिंग के 8वें फ्लोर से कूदकर आदित्य (17) पुत्र विनय कुमार दुबे ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस की शुरुआती जांच में गर्लफ्रेंड से लड़ाई के बाद सुसाइड करने की बात सामने आई थी। हालांकि पिता विनय दुबे ने अज्ञात पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
पिता बोले- बहुत होनहार था ऐसा नहीं कर सकता
पिता का कहना है कि बेटा बहुत होनहार था। पढ़ने में काफी तेज था। वो आत्महत्या नहीं कर सकता। इसके पीछे साजिश है, बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया गया है। पिता ने रविवार को हजरतगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है।
सीडीआर और चैट से पता चलेगी मौत की वजह
मामले में इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर तीन टीमों का गठन किया गया है। घटना से जुड़ी हर बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
मोबाइल का सीडीआर निकालने के लिए भेज दिया गया है। चैट भी निकलवाई जाएगी। आखिर ऐसी कौन सी बात थी जो आत्महत्या की वजह बन गई। घटना से पहले क्या-क्या बात हुई। जांच में जो भी बात सामने आएगी उसके आधार पर जांच शुरू की जाएगी। फिलहाल प्रारंभिक जांच में गर्लफ्रेंड से लड़ाई की बात सामने आई थी। उस पर भी जांच जारी है।