उत्तर प्रदेश

A Youngster died road accident. | सड़क हादसे में युवक की मौत: ससुराल जाते समय गाड़ी ने बाइक पर मारी टक्कर – Kanpur Dehat News

कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र में रविवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस खबर के मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया।

.

मृतक अखिलेश कुमार, जो बंशी निवादा का निवासी था। उसकी उम्र 23 साल थी। रविवार शाम अपनी ससुराल पखरिया बिल्हौर जा रहा था। शहबाजपुर नहर के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज

स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और अखिलेश को सीएचसी रसूलाबाद ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अखिलेश की शादी 7 फरवरी 2023 को हुई थी। वह अपने परिवार में पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। उसकी पत्नी का नाम अंजलि है। पुलिस उप निरीक्षक उदयभान सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button