उत्तर प्रदेश

Prasad distributed in langar amidst shabad kirtan | शबद कीर्तन के बीच बंटा लंगर में प्रसाद: श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी का 53वां सलाना समागम – Lucknow News

सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी का 53वां सलाना समागम ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाका हिंडोला में बड़े श्रद्धा एवं सत्कार के साथ मनाया गया। इस समागम का शुभारंभ सबुह श्री सुखमनी साहिब के पाठ से हुआ। इसके बाद रागी जत्था भाई प्रीतम सिंह जी ने आसा की वार का अमृतमयी शब

.

लंगर में प्रसाद बांटते श्रद्धालु

सुखमनी सुख अमृत प्रभु नामु भगत जना कै मनि बिस्राम। हरि की बडीआई देखो संतहु हरि निमाणिआ माण देवाए। कथावाचक ज्ञानी बलविंदर सिंह जी ने श्रीगुरु ग्रन्थ साहिब में दर्ज बाणी सुखमनी साहिब का कथा व्याख्यान किया, जिसमें उन्होंने दिल को छू लेने वाले विचार प्रस्तुत किए

सम्मान और आभार

सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी के सदस्यों और केके एन.एस. गुरमत संगीत एकेडमी के बच्चों ने भी इस अवसर पर शबद कीर्तन प्रस्तुत किया। लखनऊ गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष स0 राजेन्द्र सिंह बग्गा जी ने सोसाइटी के सदस्यों को समागम आयोजित करने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। सोसाइटी के सदस्यों ने रागी जत्थे एवं कथावाचक को गुरु घर का सम्मान सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। सुखमनी साहिब सेवा सोसाइटी के मुख्य सेवादार मनमीत सिंह बजाज ने आई संगतों का आभार व्यक्त किया।

निःशुल्क फिजियोथिरेपी कैम्प

इस समागम के उपरांत हरबिलास बाल चिकित्सालय द्वारा एक निःशुल्क फिजियोथिरेपी कैम्प का आयोजन किया गया। समागम की समाप्ति पर, सिक्ख यंग मेन्स एसोसिएशन के सहयोग से दशमेश सेवा सोसाइटी के संचालकों और खालसा इंटर कॉलेज के बच्चों द्वारा गुरु का लंगर वितरित किया गया। ।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button