Former Principal of DAV College Dr. BK Tyagi passed away | डीएवी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. बीके त्यागी का निधन: मुजफ्फरनगर में वर्षो तक दी सेवाएं, बीमारी के चलते मेरठ के एक निजी अस्पताल में थे भर्ती – Muzaffarnagar News

मुजफ्फरनगर। डीएवी काॅलेज के पूर्व प्राचार्य डाॅ. बीके त्यागी (80) का मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया। त्यागी उच्च शिक्षा आयोग के भी सदस्य रहे। सेवानिवृत्ति के बाद वह नगर के श्रीराम काॅलेज से भी जुड़े रहे और विद्या भारती में भी
.
डीएवी कालेज के पूर्व प्रोफेसर आरएम तिवारी ने बताया कि मूल रूप से मुरादाबाद के मंडी धनौरा क्षेत्र के गांव पेली के रहने वाले डाॅ. बीके त्यागी ने 1988 में डीएवी काॅलेज प्राचार्य पद पर नियुक्त हुए थे। इसके बाद उनका चयन उप्र.उच्च शिक्षा आयोग में सदस्य के पद पर हो गया था। सेवानिवृत्ति के बाद डा. बीके त्यागी ने नगर के श्रीराम कालेज में भी कई बड़ी जिम्मेदारियों को संभाला।
बताया, डॉ. बीके त्यागी पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। किडनी और लंग्स में संक्रमण के कारण उन्हें न्यूटिमा हास्पिटल मेरठ भर्ती कराया गया था। जहां से उन्हें आर्यवृत्त हास्पिटल मेरठ शिफ्ट किया गया था।
उन्होंने बताया, बुधवार सुबह करीब 4:30 बजे उनका निधन हो गया। वर्तमान में उनका परिवार मेरठ के सास्त्री नगर डी ब्लाक में निवास कर रहा था। डा. बीके त्यागी का अतिम संस्कार कर दिया। उनके अंतिम संस्कार में कालेज शिक्षक और जनपद की कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुई।