Fight between two parties in Gonda, crime news | गोंडा में दो पक्षों में मारपीट: संपत्ति विवाद को लेकर था विवाद, जांच में जुटी पुलिस – Gonda News

गोंडा जिले में करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर मोहल्ले में संपत्ति विवाद को लेकर के दो पक्षों में जमकर मारपीट का वीडियो सामने आया है। दोनों पक्षों का कहना है कि उन्होंने एक दूसरे के खिलाफ करनैलगंज कोतवाली में तहरीर दी है। फिलहाल पुलिस वीडिय
.
दरअसल गांधीनगर मोहल्ले के रहने चंद्रशेखर और रेखा देवी के बीच पिछले कई दिनों से संपत्ति विवाद चल रहा है। शनिवार देर रात संपत्ति विवाद के चलते ही रेखा के पति से संजीव कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर चंद्रशेखर और उनके साथियों से मारपीट की। इस दौरान चंद्रशेखर और उसके साथियों ने भी संजीव और उनकी पत्नी को जमकर पीटा।
वही करनैलगंज कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि दोनों पक्षों में संपत्ति विवाद है। इसी के चलते मारपीट हुई है। दोनों पक्षों द्वारा अभी थाने में तहरीर नहीं दी गई है तहरीर देंगे तो जांच कर करके कार्रवाई की जाएगी। लेकिन वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच की जा रही है।