Pregnant woman dies in Aligarh, uproar | अलीगढ़ में प्रसूता की मौत, हंगामा: परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप; बोले-नर्स ने इंजेक्शन लगाया, उसके बाद बिगड़ी हालत – Aligarh News

महिला की मौत के विरोध में लोगों ने जमकर हंगामा किया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।
अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक निजी अस्पताल में प्रसूता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार के लोगों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया और जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं लोगों ने सड़क जाम कर दी और कार्र
.
हंगामे की सूचना मिलने पर क्षेत्रिय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है, वहीं परिजनों से तहरीर ली जा रह है, जिससे कि मामले की जांच करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।
महिला ने शुक्रवार को बच्चे को जन्म दिया था। शनिवार की देर शाम उसकी मौत हो गई।
महिला की शुक्रवार को हुई थी डिलीवरी
अतरौली निवासी कुसमा जोशी ने बताया कि उनकी बहन गर्भवती थी और उसे डिलीवरी के लिए शुक्रवार केा रिषी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद शुक्रवार को उनकी बहन ने एक बेटे को जन्म दिया था। दोनों की हालत ठीक थी और दोनों अस्पताल में ही भर्ती थी।
जच्चा और बच्चा दोनों शनिवार शाम तक ठीक थे। इसके बाद देर शाम को नर्स ने प्रसूता को इंजेक्शन लगाया और फिर चली गई। जिसके आधे घंटे बाद महिला के भयंकर दर्द शुरू हो गया। इसके बाद डॉक्टरों ने कहा कि उसे अलीगढ़ ले जाना पड़ेगा और एंबुलेंस से अलीगढ़ लेकर आए। लेकिन महिला की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है।

प्रसूता की मौत के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दी। देर रात तक हंगामा चलता रहा।
गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप
परिवार के लोगों का कहना है कि डिलीवरी के बाद महिला और उसका बच्चा दोनों ठीक थे। लेकिन नर्स ने गलत इंजेक्शन लगाया है, जिसके कारण महिला की हालत बिगड़ गई। अस्पताल की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है। वहीं घटना के बाद बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाकर शांत कराया।
सीओ अतरौली सर्जना सिंह ने बताया कि हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।