उत्तर प्रदेश

Free Nikah organized Muslim couples Lucknow | लखनऊ में मुस्लिम जोड़ों का कराया गया मुफ्त निकाह: खालिद इस्लाम बोले 2017 से गरीब बच्चियों का मस्जिद में करवा रहे है मुफ्त निकाह – Lucknow News

लखनऊ में मुंशी पुलिया स्थित जामा मस्जिद में 6 मुस्लिम जोड़ों का निकाह किया गया। निकाह का कार्यक्रम सोशल वेलफेयर एंड कल्चरल एक्टिविटी समिति ने किया। मौलाना फरमान नदवी ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों का निकाह का पूरा खर्च समिति द्वारा उठाया जाता

.

समिति के अध्यक्ष खालिद इस्लाम ने कहा कि 2017 से आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों की शादी में मदद कर रहे हैं। इन्होंने बताया कि 2017 से लेकर अब तक बड़ी संख्या में मुस्लिम जोड़ों के निकाह कराए गए हैं। मुंशी पुलिया स्थित मस्जिद में इस काम को करने के लिए एक कमेटी है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का आवेदन लिया जाता है। कोई आवेदन एक साथ जमा हो जाते हैं तो सब की सुविधा के अनुसार एक तारीख तक कर ली जाती है। उन्होंने बताया कि इस बार 6 जोड़ों का निकाह किया गया है। जिन लड़कियों का निकाह कर वाया जाता है उन्हें घरेलू जरूरत का पूरा सामान दहेज में दिया जाता है। इस नेक काम में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

मदद से ही समाज आगे बढ़ेगा

मौलाना फरमान नदवी ने कहा कि गरीबों की मदद करना समाज का सबसे नेक का काम है। आज हमारे समाज में आर्थिक संकट के कारण बहुत सी बच्चियों की शादी समय पर नहीं हो पाती है। समाज को ऐसे और संगठनों की जरूरत है जो लोगों की इलाज में , शिक्षा में और अन्य जरूरी कामों में आर्थिक मदद करें। पैगंबर मोहम्मद साहब ने लोगों की भलाई करने का संदेश दिया है। मस्जिद में निकाह करने से एक लाभ यह भी होता है कि अनावश्यक खर्चों से बच जाते हैं। हमारे लोगों से अपील है कि नेक काम में बाढ़-चल कर हिस्सा लें।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button