Former Gujarat CM will reach Badaun tomorrow | कल बदायूं पहुंचेंगे गुजरात के पूर्व सीएम: बीजेपी के सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे, एमएलसी के घर लंच का प्रोग्राम – Badaun News

शनिवार को गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी बदायूं पहुंचेंगे।
बदायूं में शनिवार को गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी पहुंचेंगे। यहां वह बीजेपी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि पूर्व सीएम बरेली से कार द्वारा सुबह 09:30 बजे बदायूं को प्रस्थान
.
सुबह 10:30 बजे बदायूं क्लब बदायूं में भाजपा द्वारा आयोजित नमो प्रदर्शनी का अवलोकन और उद्घाटन करेंगे। 11:00 बजे बांके बिहारी लॉ कॉलेज उझानी में युवाओं से संवाद एवं सदस्यता कार्यक्रम में भाग लेंगे। 12:10 पर ग्राम हजरतगंज में सामूहिक सदस्यता कार्यक्रम में भाग लेंगे।
शाम को जाएंगे मैनपुरी दोपहर 01:30 बजे एमएलसी वागीश पाठक के आवास पर मध्याहन भोजन करेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि दोपहर 02:40 बजे 32, सिविल लाइंस में घर-घर सदस्यता अभियान में भाग लेंगे। जबकि 03:30 भाजपा कार्यालय पर आयोजित सदस्यता अभियान की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। शाम को 04:45 बजे मैनपुरी के लिए प्रस्थान करेंगे।
.