Former CM Trivendra Rawat joined the membership campaign | पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत सदस्यता अभियान में हुए शामिल: बोले- देश का प्रत्येक नागरिक मोदी से जुड़ना चाहता है, PM ने विकास की सौगात दी है – Hapur News

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत भाजपा की सदस्यता अभियान में शामिल होने हापुड़ पहुंचे। उन्होंने कहा कि आज देश का प्रत्येक नागरिक मोदी से जुड़ना चाहता है। मोदी सरकार ने देशभर को विकास की सौगात दी है। आज देश में चारो ओर विकास हो रहा है। प
.
उन्होंने कहा कि कहा भाजपा का सदस्यता अभियान प्रारंभ हो चुका है। यह अभियान संगठन के महापर्व के रूप में मनाया जा रहा है। लगातार तेजी से कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्राथमिक सदस्यता कर रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ता को कॉलेज, विश्वविद्यालय, समेत अन्य शैक्षिक संस्थान में जाकर छात्र और शिक्षकों को भाजपा की सदस्यता दिलानी होगी। आज हर वर्ग का व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी से जुड़ना चाह रहा है।
सदस्यता अभियान बनाएगा कीर्तिमान जिसके लिए प्रत्येक घर, प्रतिष्ठान पर जाकर पार्टी की नीति बतानी होगी। अब साथ ही साथ स्वच्छता सेवा पखवाड़ा भी प्रारंभ हो चुका है। कार्यकर्ताओं को 2 अक्टूबर तक अपनी दी गई जिम्मेदारियां को पूरा करना होगा तथा सदस्यता अभियान को सफल बनाना होगा। यह सदस्यता अभियान पूरे विश्व में एक कीर्तिमान स्थापित करेगा।
ये लोग रहे मौजूद इस दौरान जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नगर, विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़ नगर पालिका अध्यक्ष राकेश बजरंगी, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रफुल्ल सारस्वत,मोहन सिंह, पुनीत गोयल, जिला उपाध्यक्ष श्यामेंद्र त्यागी, राजेश शर्मा, राज सुंदर तेवतिया, राकेश त्यागी, नीलम सिंह, पिंकी त्यागी, ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, पूर्व मंत्री मदन चौहान, पायल गुप्ता, अशोक शर्मा, जिला मीडिया सुयश वशिष्ठ समेत अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे