In Meerut, the husband caught his wife with her boyfriend | मेरठ में पति ने पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा: बीच सड़क पर दोनों में हुई तकरार, मौके पर पहुंची पुलिस – Meerut News

मेरठ के सिविल लाइन में सोमवार को एक पति ने अपनी पत्नी को उसके बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ लिया। जिसके चलते पति-पत्नी की बीच सड़क पर तकरार हो गई। इस दौरान महिला के पति ने पत्नी के बॉयफ्रेंड की पिटाई कर दी। बॉयफ्रेंड की पिटाई होते देख पत्नी पति से भिड़ गई।
.
सोमवार को एक युवक बुर्का पहने एक महिला को बाइक पर बैठाकर एसएसपी ऑफिस के सामने से ले जा रहा था। तभी सामने से महिला का पति आ गया। पति ने पत्नी को पहचान लिया। दोनों को रोक कर विरोध किया तो पति-पत्नी की बीच सड़क पर झगड़ा होने लगा। इस दौरान पीड़ित पति ने पत्नी की बॉयफ्रेंड की पिटाई कर दी।
इस दौरान पत्नी को उसका पति अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। इसके बाद पत्नी ने पति के साथ जाने से इनकार कर दिया। अपने बॉयफ्रेंड के साथ जाने का प्रयास करने लगी। हंगामा देखकर कुछ पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पति अपनी पत्नी को मनाने का प्रयास करने लगा लेकिन पत्नी नहीं मानी और पैदल ही चल पड़ी। वहीं मौके का फायदा उठाकर महिला का बॉयफ्रेंड मौके से फरार हो गया।