उत्तर प्रदेश

Bareilly received 117 mm of rain in 3 days | बरेली में 3 दिन में 117 MM बारिश: रात में भी हल्की फुआर पड़ी, तापमान 27 मार्च के बाद पहली बार तापमान 21 डिग्री पर आया – Bareilly News

शुक्रवार को हल्की बारिश में पुलिस लाइन के पास छाता लेकर जाता युवक।

बरेली में पिछले 3 दिन में 117 मिमी बारिश दर्ज की गई है। शुक्रवार को दिन भर रुक रुककर बारिश होती होती रही। वहीं रात में भी फुआर पड़ीं। बुधवार शाम से मौसम में बदलाव आया और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जहां दो रात तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से तापमान मे

.

शुक्रवार को बारिश बंद होने के बाद रायफल लेकर ड्यूटी से लौटता जवान।

साढ़े 5 माह बाद तापमान 21 डिग्री पर पहुंचा

पिछले 3 दिन से हो रही बारिश से तापमान में 7 डिग्री की गिरावट आई है। हवा की गति सामान्य तौर पर 5 से 6 किमी रहती है। लेकिन रात में बारिश के साथ हवा की गति 21 किमी प्रति घंटा से रही। आज सुबह न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिन में अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार 27 मार्च को दिन का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री था। जिसके बाद पहली बार साढ़े पांच बाद तापमान सुबह के समय 21 डिग्री रहा। अप्रैल माह से बरेली में हीटवेव शुरू हुई थी।

चौपला के पास बारिश बंद होने के बाद भी सड़क पर आवाजाही कम रही।

चौपला के पास बारिश बंद होने के बाद भी सड़क पर आवाजाही कम रही।

आज दिन में हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए बारिश की संभावना जताई है। पिछले एक सप्ताह से लगातार मौसम बदल रहा है। जहां तीन दिन से हो रही बारिश से लगातार तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को भी बारिश हुई। जिसके बाद आसमान में बादल छाए रहे, जहां दिन में रुक रुककर हल्की बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से राहत रही।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button