Two bike riding friends died in Agra road accident | आगरा सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत: देर रात घर पर लाए गए दोनों शव, एक युवक इकलौता पुत्र था – Firozabad News

आगरा के रामबाग क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में फिरोजाबाद रामगढ़ क्षेत्र के मुहल्ला हबीबगंज निवासी बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। देर रात दोनों का शव उनके घर लाया गया। सुबह दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। एक युवक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र
.
हबीबगंज निवासी 20 वर्षीय फरमान जरकिन के नग का काम करता था। वह अपने दोस्त 22 वर्षीय अकील के साथ नग की खरीददारी करने बाइक से आगरा गया था। अकील की बाइक से वे गए थे। वही बाइक चला रहा था। रामबाग क्षेत्र में किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। घटना में दोनों दोस्त घायल हो गए थे। आगरा पुलिस से घटना की जानकारी पर दोनों के परिवारों में चीख पुकार मच गई थी। परिजन आगरा रवाना हो गए थे।

रात 11 बजे दोनों दोस्तों के शव उनके घर लाए गए। सुबह शव दफन कर दिए गए। अकील अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। वह घर पर चूड़ी जुड़ाई का काम करता था। अकील हेलमेट लगाए था। नगर निगम के पूर्व पार्षद शाहिद अंसारी ने पीड़ित परिवारों की सरकारी आर्थिक सहायता कराने की मांग जिला प्रशासन से की है। फिरोजाबाद पुलिस का कहना है कि हादसा आगरा में हुआ था। इसलिए मुकदमा भी आगरा में दर्ज होगा।