उत्तर प्रदेश

Nepal accident: Bodies of driver-conductor will reach by evening | नेपाल हादसा: ड्राइवर-कंडेक्टर के शव शाम तक पहुंचेंगे: बार्डर पर 6 शव वाहन, 11 एंबुलेंस और एक 42 सीटर बस की व्यवस्था की गई – Maharajganj News

नेपाल में हुए बस हादसे में मृतक ड्राइवर मुर्तजा और कंडक्टर रामजीत का शव शनिवार शाम तक नेपाल-भारत बॉर्डर पर पहुंच जाएगा। हादसे में महाराष्ट्र के 51 यात्रियों को सुरक्षित नेपाल से भारत लाया जा रहा है। इन्हें पुलिस सुरक्षा और एडीएम की देखरेख में गोरखपुर

.

जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि शाम 4 बजे तक सभी लोग महराजगंज पहुंच जाएंगे। मुर्तजा के शव को गोरखपुर और रामजीत के शव को कुशीनगर ले जाया जाएगा। जिसमें पुलिस एस्कॉर्ट और ग्रीन चैनल की व्यवस्था होगी। 51 यात्रियों के महराजगंज पहुंचने पर उनके खाने-पीने की व्यवस्था के बाद उन्हें गोरखपुर भेजा जाएगा।

शव नेपाल से एयरलिफ्ट कर महाराष्ट्र भेजा जाएगा

महराजगंज प्रशासन ने बॉर्डर पर 6 शव वाहन, 11 एंबुलेंस और एक 42 सीटर बस की व्यवस्था की है। मेडिकल टीम भी बॉर्डर पर तैनात है। जिला प्रशासन और पुलिस अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अलर्ट मोड में है। घायल 16 यात्रियों का काठमांडू अस्पताल में इलाज हो रहा है। उनके स्वस्थ होते ही उन्हें भी वापस लाया जाएगा। महाराष्ट्र के 25 मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद नेपाल से एयरलिफ्ट कर महाराष्ट्र भेजा जाएगा।

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button